रुद्रपुर स्टेडियम में वॉलीबाल के चयन ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को हुए राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल के चयन ट्रायल में आठ जिलों (नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और यूएस नगर) से 52 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ियों को भुवनेश्वर में होने वाली 69वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा। उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रथिस नायर की ओर से खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय ने बताया कि रविवार को स्टेडियम में महिला वर्ग के ट्रायल होंगे। वहां उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह, वॉलीबाल कोच सुरेश बिष्ट, एथलेटिक्स कोच हरीश राम, कौशल किशोर सिंह आदि थे।