फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय वॉलीबाल के लिए खिलाड़ी चयनित

Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। बालकों की विभिन्न आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग के 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन



फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य रईस अहमद ने किया। अंडर-19 में जीआईसी बढि़योंवाला, बीएसवी इंटर कॉलेज, अंडर-17 में जीआईसी कुंडा, बीएसवी इंटर कॉलेज, अंडर-14 में फैज-ए-आम कॉलेज, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज प्रथम-द्वितीय रहे।

ब्लॉक खेल समन्वय केशव सिंह ने बताया कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 18 सितंबर को जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 23 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। सुभाष चंद्र, शमशेर अहमद, राजेश चौधरी, अनूप सिंह, संजय वर्मा, भारत सिंह, विजयराज सैनी, स्वतंत्र कुमार गहलोत, नीरज शर्मा, दुष्यंत कुमार निर्णायक रहे।
विज्ञापन






अंडर-17 और 19 वॉलीबाल में जीता उदयराज कॉलेज

काशीपुर। आरएस ढिल्लो जनता इंटर कॉलेज महादेवनगर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक गुरदयाल सिंह ने किया।

ब्लॉक खेल समन्वयक गौरव शर्मा ने बताया कि अंडर 17-19 बालक वर्ग में उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज और श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज, अंडर-17 बालिका वर्ग में आरएस ढिल्लो महादेवनगर, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी, अंडर-19 बालिका वर्ग में जीबी पंत इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, अंडर-14 बालक वर्ग में ढकिया नंबर एक, जीआईसी प्रतापपुर की टीम क्रमश: विजेता और उपविजेता रही।

चयनित टीम जिला स्तर पर प्रतिभाग करेगी। प्रधानाचार्य रिम्पल ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां बीईओ आरएस नेगी, पवन चौधरी, नवनीत सिंह, शमशेर सिंह, शिवानी शर्मा, राजेंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें