फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्यामनगर की टीम ने जीता वॉलीबाल मैच

Wed, 25 Oct 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में प्रतियोगिता विजेता श्याम नगर गांव की टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : युवा म
विज्ञापन
जसपुर। खेल महाकुंभ के तहत भाजयुमो की ओर से विधानसभा क्षेत्र स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी, राहुल अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ. सुदेश ने खेल महाकुंभ किया। टूर्नामेंट में पांच टीम पंजीकृत हुईं। इनमें से फाइनल में श्यामनगर गांव की टीम ने आसपुर गांव टीम को हरा दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, कार्यक्रम संयोजक दीपक राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहौरी, युवा नेता सनी पधान ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम संयोजक दीपक राणा ने सरकारी योजना बताई। वहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल, अमित नारंग, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष सैनी, बिट्टू राणा, प्राशीष विश्नोई, निखिल राजपूत, आशीष, मंदीप चौधरी सहित मंडुवाखेड़ा, धरमपुर, रायपुर के खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें