फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
योजनाओं की जानकारी देते राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में कासमपुर की प्रधान सुषमा सैनी ने ग्राम पंचायतों को आकस्मिक निधि और नकल जारी करने का अधिकार दिलाने की मांग की। भोगपुर के प्रधान गुरदेव सिंह ने सरकारी भूमि से कब्जे हटवाने, मुरलीवाला से प्रधान पंकज सिंह ने पंचायतों में जे ई की नियुक्ति, बैंतवाला की प्रधान रूबी ने ढेला नदी की पिचिंग के निर्माण का मुद्दा उठाया। बैठक में सन्यासियोंवाला से ग्राम अमियावाला बॉर्डर तक सड़क का निर्माण, रिक्त पदों पर वीडीओ की नियुक्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीनेगी व पतरामपुर में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगें भी उठाई गई। बीडीसी सदस्य रवि कुमार ने जनउपयोगी योजनाओं के हार्डिंग लगवाने, कुंडा के प्रधान मोहम्मद जावेद ने काशीपुर तहसील में शामिल किए गए गांवों के पेंशन व अन्य आवेदनों पर राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट नहीं लग पा रही है। रूहेला ने बीडीओ राजेंद्र बिष्ट को योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए बोर्ड व होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिए। वहां ब्लाक प्रमुख संदीप कौर, गुरताज सिंह भुल्लर, शाहनवाज हुसैन, दारा सिंह, सिमरनजीत कौर, रेशमा खातून, रिजवाना बेगम, रूबी खातून, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें