फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 21वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी

Mon, 15 Jul 2024 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ब्रह्मनगर में 21वें दिन भी रविवार को ग्रामीणों का धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 23 जून से ग्रामीण खनन वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। एक सप्ताह पूर्व एसडीएम अभय प्रताप सिंह उनकी सुध लेने पहुंचे। इस दौरान समस्या के समाधान का आश्वासन देकर चले गए। ग्रामीणों ने गुलजारपुर क्षेत्र के स्टोन क्रशरों से खनन सामग्री से भरे भारी वाहनों का गांव में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वहां पर गुरबचन सिंह, विकास राणा, राजीव कुमार, रेखा, क्रांति देवी, सीता देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें