फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर राजस्व ग्रामों के ग्रामीणों को भी मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। पतरामपुर क्षेत्र के गैर राजस्व ग्रामों के ग्रामीणों को भी अब सरकार द्वारा दी जा रही खाद्य सामग्री एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों को इन ग्रामों के पात्र ग्रामीणों की सूची बनाने के आदेश दिए हैं। पतरामपुर क्षेत्र के ग्राम भोगपुर, सीपिका, तीरथ नगर तीनों ग्राम सिंचाई विभाग और जंगलात की भूमि पर बसे हैं। जिस कारण यहां के निवासी सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं से वंचित रहते हैं। गैर राजस्व ग्राम होने के कारण यहां के निवासी कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार से दी जाने वाली सभी सुविधाओं से वंचित है। जबकि सामाजिक संगठनों कार्यकर्ता इन ग्रामीणों को राशन आदि की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं तीनों गांव में लगभग 500 से अधिक श्रमिकों के परिवार निवास करते हैं। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया की इन ग्रामों में निवास कर रहे पात्र ग्रामीणों की सूची बनाए जाने के राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए हैं। ताकि उन तक राशन आदि की सहायता पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें