फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांव चकरपुर और मुंडिया पिस्तौर नगर पालिका में हों शामिल, ग्रामीणों ने की मांग

विज्ञापन
बाजपुर एसडीएम के पेशकार को सीएम के नाम ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बाजपुर। ग्रामीणों ने शहर से सटे गांव चकरपुर और मुंडिया पिस्तौर देहात को बाजपुर नगर पालिका में शामिल करने की मांग की। बृहस्पतिवार को नामित सभासद विमल शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष ठाकुर की अगुवाई में ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी तिवारी के नहीं मिलने पर उनके पेशकार को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम चकरपुर और मुंडिया पिस्तौर देहात शहर की सीमा से लगे है। नगर पालिका का विस्तार करके दोनों गांवों को शामिल किया जाए, जिससे ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सके। शहर से सटे होने के कारण गांव के लोगों को कूड़ा डालने सहित अन्य कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां रतन कांबोज, रमेशपाल, मनीष खन्ना, संजीव कुमार, रामचंद प्रजापति, पुष्पेेंद्र कुमार, मंजीत, अनिकेत मैनी आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें