बाजपुर। गांव धनसारा में संचालित एक पॉल्ट्री फार्म की गंदगी पर ग्रामीणों और भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फार्म के गेट पर सांकेतिक धरना दिया। फार्म आबादी से दूर स्थापित करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पॉल्ट्री फार्म से गांव में दुर्गंध आ रही है और मक्खियों की भरमार हो रही है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। मौके पर भीम आर्मी आजाद पार्टी के जिला महासचिव प्रशांत जाटव, सादक अली, राहुल, आरिफ, आसिफ, राजा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद