फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: दुबई भेजे गए चार युवकों के पासपोर्ट जबरदस्ती रखने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 13 Jan 2026 01:47 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई भेजे गए चार युवकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नौकरी के लिए दुबई भेजे गए युवकाें का पासपोर्ट जबरदस्ती रख लेने और शर्त के विपरीत काम कराने का मामला सामने आया है। चारों युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई है।

सोमवार को इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें चार युवक एक साथ दिख रहे हैं। युवकों ने अपने नाम भुड़िया खटीमा निवासी जुगेश, चंदेली खटीमा निवासी लल्लन प्रसाद, रुस्तमपुर खजूरिया रामपुर निवासी विशाल शर्मा और रंजीत सिंह बताया है।

चारों युवकों का कहना था कि उन्हें कुछ सप्ताह पहले खटीमा और रुद्रपुर के दो एजेंटों ने दुबई में पानी की टोंटी पैकिंग के नाम पर भेजा। इसके एवज में उन्होंने उनसे अच्छी खासी रकम ऐंठी। जब वह दुबई पहुंचे तो उनका एजेंट ने पासपोर्ट जबरदस्ती रख लिया। साथ ही चारों को शर्त के वितरित गर्म जगह पर काम करने के लिए भेज दिया।

इसका विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसएसपी मणिकांत मिश्रा तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर खटीमा पुलिस को जांच के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। पुलिस दुबई भेजने वाले एजेंटों को तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें