खटीमा। उप कोषागार में राज्य आंदोलनकारियों का सत्यापन शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों में 100 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों का सत्यापन हो चुका है। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के प्रदेश महासचिव आलोक गोयल ने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी से पेंशन से संबंधित सत्यापन कार्य को उपकोषाधिकारी खटीमा के माध्यम से करने की मांग की थी, जिसके क्रम में पेंशन के सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि 14 राज्य आंदोलनकारियों की सूची अभी नहीं पहुंची है जिसको लेकर जिला कोषाधिकारी से वार्ता की गई है। संवाद