फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीजल और पेट्रोल लेने के लिए पंपों पर वाहनों की लगी कतार

Sat, 07 Mar 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की कतार लग गई। लोग डीजल और पेट्रोल के लिए भ्रमित हो रहे हैं। ग्रामीणों में आशंका है कि आने वाले दिनों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो सकती है। शुक्रवार को दोराहा, रामपुर रोड, बरहैनी, सुल्तानपुर पट्टी सहित अन्य क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की पंपों पर कतार लग गई। किसान सहित अन्य लोग ड्रमों में डीजल लेने के लिए आ रहे है, जिससे पंपों में वाहनों की भीड़ लगी है। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक विपिन चंद ने टीम के साथ क्षेत्र के आठ पंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि पेट्रोल और डीजल को लोगों में भ्रम है। जबकि तेल की किल्लत नहीं है। पंपों पर डीजल और पेट्रोल पर्याप्त है। पूर्ति निरीक्षक ने चार राशन दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सस्ते गल्ले की दुकान खुली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें