फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, कोहरे में शव को कुचलते रहे वाहन

Mon, 15 Jan 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बबलू सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता। घर से लोहड़ी मांगने निकला युवक साथियों से बिछड़ कर हाईवे पर पहुंच गया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घने कोहरे के चलते हाईवे पर पड़े युवक के शव के ऊपर से अनेक वाहन गुजरते रहे। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

रविवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तौर के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। दरोगा अशोक कांडपाल और सिपाही अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचे। दुर्घटना स्थल पर मानव शरीर के क्षत विक्षत अंग पड़े थे। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। सूचना मिलने पर खमरिया निवासी टीका सिंह ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान अपने पुत्र बबलू सिंह (22) के रूप में की। उन्होंने बताया पुलिस कि बबलू मानसिक रूप से कमजोर था। शनिवार शाम गांव के बच्चों के साथ घर से लोहड़ी मांगने निकला था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की मौत की जानकारी मिलते ही बड़े भाई गज्जन सिंह व छोटे भाई कुलदीप सिंह का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें