पंतनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने संजय काॅलोनी में सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कहा कि जन दबाव में धामी सरकार ने सीबीआई जांच की बात की है लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। धरने में मनोज, राशिद, अभिलाख सिंह, सुभाष प्रसाद, रामप्रताप, भरत, पृथ्वीराज, चंद्रशेखर, सुरेश, राजू, श्रवण कुमार, मीना, पूजा, राजकली, संजना, रियासत, प्रदीप व रोहित आदि मौजूद रहे।