फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चक्का फेंक में काशीपुर पॉलिटेक्निक के वंश अव्वल

Mon, 20 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
चक्का फेंक में काशीपुर पॉलिटेक्निक के वंश अव्वल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिनी कुमाऊं मंडल जोन-2 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

काशीपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिनी कुमाऊं मंडल जोन-2 जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन किया गया। इस दौरान चक्का फेंक में शानदार प्रदर्शन कर काशीपुर के वंश और नैनीताल की प्राची अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमाऊं के 14 संस्थाओं के 292 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक काशीपुर के वंश गौड़, लकी कुमार, शक्तिफार्म के देवव्रत सिंह, महिला वर्ग में नैनीताल की प्राची जोशी, मीनाक्षी बिष्ट, कोटाबाग की आकांक्षा मुलेखी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। संचालन डॉ. ओपी सिंह ने किया। वहां पर प्रधानाचार्य बीपी सिंह, डॉ. ओमपाल सिंह, विवेक गौतम, प्रभुनाथ, सुरेंद्र सिंह, आदेश कुमार, गौरव उपाध्याय, अनीता आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें