बाजपुर। पर्वतीय महासभा समिति अध्यक्ष सुरेश चंद पांडे ने बताया कि 13वें उत्तरायणी कौतिक का दो दिनी महोत्सव मंगलवार से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन गांव हरिपुरा हरसान विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। पहले क्षेत्रीय बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 14 जनवरी को होगा। संवाद