पंतनगर में उत्तरांचल संगम के नवनियुक्त अध्यक्ष को मिठाई खिलाते सदस्य।
पंतनगर। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था उत्तरांचल संगम की जनमिलन केंद्र में आमसभा हुई। रविवार को पूर्व अध्यक्ष गिरधर सिंह फर्त्याल और पूर्व सचिव अमित जोशी की ओर से आयोजित स्पर्धा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसमें सर्व सहमति से दीवान सिंह कार्की को अध्यक्ष और बिनोद कुमार जोशी को सचिव नियुक्त किया गया है। वहां गिरधन सिंह, अमित जोशी, जीवन सिंह नेगी, उमेश चंद्र तिवारी, त्रिभुवन सिंह कार्की, दीपक देउपा, भगत सिंह, गिरीश मेहरा आदि थे। संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह माहौड़ी सहित तीन पदाधिकारियों ने बैठक को अनधिकृत करार दिया था।