रुद्रपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल के प्रथम बार रुद्रपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कुंदन ने कहा कि उत्तराखंड का युवा हमेशा से राष्ट्रवाद, वीरता और सेवाभाव की संस्कृति का वाहक रहा है। डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को हर मोर्चे पर सशक्त बनाना है। बुधवार को नगर निगम में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विपक्ष के तमाम षड्यंत्रों और भ्रम फैलाने वाले प्रयासों को उत्तराखंड का जागरूक युवा अपने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से पूरी तरह विफल कर देगा। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि सरकार ने युवाओं के कल्याण और उनके नेतृत्व को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कुंदन लटवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, जिला उपाध्यक्ष रचित सिंह, अंकित गंगवार, उमेश सिंह, दीपक राठोर आदि थे। ब्यूरो