फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंडी लोक नृत्य और लोकगीतों की मची धूम

Fri, 15 Dec 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय खटीमा के वार्षिकोत्सव पर छात्राओं को सम्मानित करते एसडीएम।- स्रोत-स्कूल।
विज्ञापन
खटीमा। केंद्रीय विद्यालय संगठन की हीरक जयंती और केंद्रीय विद्यालय खटीमा का पहला वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी लोक गीतों व लोक नृत्यों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने नाटक, एकल नाटक और उत्तराखंडी डांस से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। छात्रा प्राची उपाध्याय ने नाटक के माध्यम से अहिल्याबाई का जीवन चरित्र पेश किया। वहां प्रधानाचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य, जैनब निजाम, नकुल चंद, काशिका वर्मा, सुधांशु अग्रवाल, हरप्रीत कौर, पुष्कर धीरज, मनीषा, अंजू, त्रिलोक सिंह, ओम प्रकाश, कुलदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें