फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड जनजाति और अंतरराष्ट्रीय थारू सम्मेलन 4 व 5 मार्च को

Sat, 25 Feb 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड जनजाति और अंतरराष्ट्रीय थारू सम्मेलन 2023 की थारू राणा परिषद की व्यापक तैयारियां की जा रही है। राणा थारू परिषद की देखरेख में चार और पांच मार्च को आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड जनजाति और अंतरराष्ट्रीय थारू सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट होंगे। राणा थारू परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय थारू महासभा बिहार अध्यक्ष दीपनारायण, अध्यक्ष कार्यकारिणी सभा नेपाल धनी राम चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था उत्तर प्रदेश भारत विजय बहादुर, अध्यक्ष राणा थारू समाज नेपाल कृपा राम राणा, उत्तराखंड जनजाति कल्याण समिति अजय नवियाल सम्मिलित होंगे। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय थारू सम्मेलन की स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें