फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हृदयगति रुकने से एसएसबी के जवान की मौत, हरियाणा का रहने वाला था रविंद्र; खटीमा में था तैनात

Tue, 30 Jan 2024 04:38 PM IST
हीरा मेहरा कीर्तिराज रुमाल, संवाद

सार

खटीमा में 57वीं वाहिनी एसएसबी के एक जवान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके मूल निवास हरियाणा ले जाया गया है।
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में 57वीं वाहिनी एसएसबी के एक जवान की सोमवार रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके मूल निवास हरियाणा ले जाया गया है।

पोता, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी रविंद्र सिंह (39) खटीमा स्थित एसएसबी की नारायण नगर चौकी में तैनात था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह मोबाइल हाथ में पकड़े हुए बैठा था, तभी अचानक कुर्सी से नीचे गिर गया। अफरातफरी में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; जानिए कितने मांगे रुपये

57वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि हृदयगति रुकने से जवान की मौत हुई है। वह एसएसबी में चालक था। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उसके गांव पोता, महेंद्रगढ़, हरियाणा भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें