खटीमा में 57वीं वाहिनी एसएसबी के एक जवान की सोमवार रात हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को उनके मूल निवास हरियाणा ले जाया गया है।
पोता, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी रविंद्र सिंह (39) खटीमा स्थित एसएसबी की नारायण नगर चौकी में तैनात था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह मोबाइल हाथ में पकड़े हुए बैठा था, तभी अचानक कुर्सी से नीचे गिर गया। अफरातफरी में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।