फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में खुला कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर आवास विकास स्थित उत्तरा फिश रेस्टोरेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम उदयराज सिंह। स्
विज्ञापन
रुद्रपुर। मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवास विकास स्थित नैनीताल हाईवे के पास मुखर्जीनगर में उत्तराखंड सरकार के ब्रांड का उत्तरा फिश रेस्टोरेंट खोला गया है। यह कुमाऊं का पहला उत्तरा फिश रेस्टोरेंट है। इसका संचालन मत्स्यजीवी सहकारी समिति जगतपुरा की सदस्य महिलाएं कर रहीं हैं।
विज्ञापन

डीएम उदयराज सिंह ने इसका शुभारंभ किया। बताया कि रेस्टोरेंट में फ्रोजन मत्स्य उत्पाद के साथ ही फिश बिस्कुट, फिश कटलेट फिश मोमो, फिश फिंगर, फिश बाउल, फिश भापा, झींगा मलाई करी, झींगा राइस आदि व्यंजन चखने के लिए मिलेंगे। समिति की अध्यक्ष काकुली सरकार ने बताया कि रेस्टोरेंट में ताजा, स्वच्छ, पौष्टिक मछली परोसी जाएगी। रेस्टोरेंट से ऑनलाइन होम डिलीवरी की भी सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश का पहला रेस्टोरेंट देहरादून में खोला जा चुका है। वहां सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, सीवीओ डॉ. एसबी पांडेय, सोनी भंडारी, रवि सरकार, अमित कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें