फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजार में ठेली वाले दे रहे कूड़े का यूजरचार्ज, दुकान वाले कर रहे मना

Thu, 13 Apr 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन में नारी शक्ति समूह व सफाई नायकों की बैठक लेते एमएनए विशाल मिश्रा।
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य बाजार में ठेली व फड़ लगाने वाले नगर निगम को कूड़े का यूजरचार्ज दे रहे हैं लेकिन दुकानदार, शहर के प्रमुख अस्पताल और पांच सितारा होटल वाले यूजर चार्ज देने से इंकार कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने सफाई नायकों को कूड़े का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ चालान काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कूड़े का यूजरचार्ज वसूलने वाले नारी शक्ति समूह की महिलाओं और सफाई नायकों की बैठक ली। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि वार्ड-16 में कूड़ा कलेक्शन करने में दिक्कत हो रही है, किराएदार कूड़े का यूजरचार्ज नहीं दे रहे हैं। वार्ड-28 में ठेली वाले कूड़े का यूजरचार्ज दे रहें हैं तो दुकान वाले मना कर रहे हैं।
बताया कि वार्ड-1 में कूड़े की गाड़ियां कम पहुंचने से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में दिक्कतें आ रही हैं। वार्ड-4 में कूड़े का यूजरचार्ज वसूलने में महिलाओं से लोग बदतमीजी कर रहे हैं। जगतपुरा में सड़कें पतली होने के चलते कूड़े की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही हैं। नैनीताल हाईवे किनारे शहर का पांच सितारा होटल में पर्ची कटने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि निजी कूड़ा वाहन चामुंडा मंदिर के समीप व नहर में कूड़ा डाल दे रहे हैं। नगर निगम की गाड़ियां वार्डों में समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। इस पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम में संसाधन सीमित हैं, कुछ समय के लिए इसी से काम चलाना पड़ेगा। बताया कि महिलाओं को जो कूड़े का भुगतान नहीं करेगा, उनका चालान सफाई नायक करेंगे। इस बार महिलाओं ने डोर-टू-डोर कूड़े की नौ लाख रुपये वसूली की है। जो वाकई तारिफ के काबिल हैं। इस बार इससे अधिक राशि वसूलनी हैं। वहां एसएनए राजू नबियाल आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें