फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 18 जुलाई को बाजपुर पहुंचेंगे शहरी विकास मंत्री

Thu, 16 Jul 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। निकाय कर्मचारियों के विनियमितीकरण कराने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून जाकर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मिला। मंत्री कैड़ा ने बाजपुर नगर पालिका में स्थायी ईओ की जल्द नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया। बाजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव ने मोबाइल पर बताया कि शहरी विकास मंत्री कैड़ा 18 जुलाई को बाजपुर पहुंचकर निकाय कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाल, दायित्वधारी मंजीत सिंह राजू, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, सांसद प्रतिनिधि रमेश गर्ग, अंनत जैन, सभासद जगजीत सिंह, सभासद राजदीप तिवारी, विनोद यादव, रिंकू शर्मा, कमलेश कुमार, अरुण यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें