फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चेक पोस्ट पर वाहनों को रोकने पर हंगामा

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। रामराज रोड नंदपुर नरका टोपा में चेक पोस्ट पर खनन वाहनों को रोकने पर लगे जाम से परेशान लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान माईनिंग कर्मियों और लोगों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चेक पर वाहनों का रोकने पर सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। माइनिंग के नंदपुर नरका टोपा मोड़ चेक पोस्ट पर वाहनों को रोकने पर जाम लग जाता है। इससे लोगों का भारी दिक्कत होती है। वाहनों के आपस में टकराने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। आरोप है कि बुधवार शाम माइनिंग कर्मचारियों ने वाहनों को रोक लिया, जिस पर लोगों की झड़प हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई। लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें