खटीमा। उत्तर प्रदेश से लगी मझोला ग्राम की सीमा पर भव्य सुलभ शौचालय एवं उत्तराखंड का प्रवेश द्वार निर्माण होगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी बिष्ट ने सीमा पर नापजोख कर ली है। यूपी सीमा से लगे सीमा पर बसे मझोला गांव में प्रदेश का प्रवेश द्वार एवं सुलभ शौचालय निर्माण की योजना है। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि निर्माण विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख कर ली है।