फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गेहूं नहीं ला पा रहे यूपी के किसान, आढ़ती हो रहे परेशान

विज्ञापन
काशीपुर में मंडी में पैर सन्नाटा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। लॉकडाउन से इस साल काशीपुर अनाज मंडी में यूपी के किसानों का गेहूं नहीं आने से सन्नाटा पसरा है। आढ़ती खाली बैठे हैं। उनका कारोबार चौपट हो गया है। नवीन अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन सेठी ने कहा काशीपुर अनाज मंडी में 80 प्रतिशत गेहूं यूपी के जिला रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर की सीमा से लगे गांवों के किसानों का आढ़तों में आता है। लॉकडाउन से डर कर यूपी के किसान गेहूं काशीपुर मंडी में नहीं लाए। किसान आढ़तियों से रूपये उधार लेकर जाते हैं और फसल उनकी अनाज आढ़त पर लाते हैं। इस साल गेहूं नहीं आने से आढ़तियों की वसूली भी नही हो रही है। स्थानीय किसानों का गेहूं फ्लोर मिलो व सीड प्लांट वाले खरीद कर ले गए हैं। सेठी ने बताया कि यूपी के किसानों का लगभग अस्सी हजार क्विंटल गेहूं काशीपुर की मंडी में आता था जो इस साल नहीं आया है। मडी में 65 आढ़तें हैं। सभी गेहूं नही आने से खाली बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें