फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूमि बचाओ आंदोलन की सफलता के लिए अखंड पाठ शुरू

Mon, 12 Aug 2024 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ के प्रारंभ पर अरदास करती संगत। संवादबाजपुर गुरुद्वारा
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। आंदोलन की सफलता के लिए गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ अरदास कर किया गया।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 13 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब बाजपुर में होगा। भोग के बाद आंदोलन को तेज करने के लिए पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस पंचायत में आंदोलन की आगामी रणनीति बनेगी। क्रमिक अनशन पर महेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, हरदीप सिंह, सुखजीत सिंह निज्जर, राजा बैठे।
सीएम धामी के आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने से आंदोलनकारी खफा हैं। आंदोलन से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाकर संपर्क किया जा रहा है। वहां भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, राजनीत सिंह सोनू, विक्की रंधावा, हरमिंदर सिंह बरार, दलजीत सिंह रंधावा, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें