फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकडों के फेर में उलझे केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री

विज्ञापन
काशीपुर में समूह पेयजल योजना का निरीक्षण करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। आवासीय योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट कई बार आंकड़ों में उलझते दिखाई दिए। साढ़े छह लाख रुपये के आवास के लिए केंद्र सरकार डेढ़ लाख और राज्य सरकार एक लाख रुपये का अनुदान दे रही है। बाकी साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान लाभार्थी को बैंक से ऋण लेकर करना है। विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए साढ़े तीन लाख रुपये के आंकड़े को सांसद भट्ट ने 3500 रुपये पढ़ लिया। कहा-लाभार्थी को योजना में सिर्फ 3500 रुपये का योगदान करना है। उसमें भी वह हर माह सौ रुपये, दो सौ रुपये और 50 रुपये जमा कर सकता है।
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकडे़ कागज में लिखे है और कागज कभी झूठ नहीं बोलता। संबोधन के दौरान भट्ट काशीपुर की मेयर ऊषा चौधरी को रुद्रपुर की मेयर संबोधित कर गए। टोकने पर बोले कागज में यहीं लिखा है। हालांकि बाद में गलती सुधारते हुए भट्ट ने कहा कि कभी नकल नहीं करनी चाहिए। पीएम मोदी की तुलना भगवान से करते हुए सांसद भट्ट ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि जिसका कोई नहीं, उसका तो खुदा है यारों लेकिन अब कहते हैं कि जिसका कोई नहीं उसका तो मोदी है यारो। संवाद
मेयर को नहीं बुलाया, शहरी विकास मंत्री ने होटल से मंगाकर खाया खाना
काशीपुर। कार्यक्रम में शिरकत करने आए शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने मेयर ऊषा चौधरी से लंच के लिए चलने का अनुरोध किया तो उन्होंने निमंत्रण न होने की बात कहकर जाने में असमर्थता जताई। इस पर शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने भी विधायक आवास पर जाने का इरादा बदल दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने मंत्री के लिए एक होटल से और उनके स्टाफ के लिए एक रेस्टोरेंट से खाना मंगवाया। संवाद
विज्ञापन

काशीपुर की तीन, रुद्रपुर की दो आवास योजनाओं का शिलान्यास
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 543 करोड़ रुपये लागत की नौ आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें से 8 योजनाएं ऊधमसिंह नगर और एक योजना नैनीताल जिले के रामनगर की है।
यह हैं आवासीय योजनाएं
मटकोटा, रुद्रपुर 6499.53 लाख रुपये
श्यामपुर गदरपुर 6681.26 लाख रुपये
उकरौली, सितारगंज 6225.96 लाख रुपये
शिमला पिस्तौर रुद्रपुर 8946. 21 लाख रुपये
गंगापुर गुसांई, काशीपुर 4345. 06 लाख रुपये
भवानीपुर, जसपुर में 8418.83 लाख रुपये
मानपुर, काशीपुर की 3560. 40 लाख रुपये
उमेदपुर, रामनगर (नैनीताल) 3739.16 लाख रुपये
महुआखेड़ागंज, काशीपुर की 5833.85 लाख रुपये
रक्षा राज्यमंत्री ने किया पेयजल योजनाओं का निरीक्षण
काशीपुर। पर्यटन व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने पैगा में समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। मिशन की इस योजना में केन्द्र और राज्य सरकारों का राज्यांश 90: 10 है। पैगा में उच्च जलाशय, नलकूप, पम्प हाउस आदि के लिए भूमि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा ने उपलब्ध कराई है। पैगा एवं बघेलेवाला में पेयजल योजना से दोनों गांवों के 7531 जनसंख्या वाले 989 परिवार लाभान्वित होंगे। संवाद
काशीपुर जिले की मांग को लेकर बार ने दिया ज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन एवं जनजीवन उत्थान समिति ने काशीपुर जिले की मांग को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, ताजबर अब्बास, अनिल शर्मा, सनत पैगिया, भास्कर त्यागी, शैलेंद्र मिश्रा, रहमत अली खां, अभिषेक कांबोज, अनूप विश्नोई, उमेश जोशी, आनंद रस्तौगी, रामकुंवर चौहान आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें