केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों संग की धान की रोपाई
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (आज) को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित संग्रहालय (म्यूजियम) का निरीक्षण किया और छात्रों के साथ खेत में जाकर धान की रोपाई की।