फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: सिरौलीकलां में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल सील, चार भवनों के कनेक्शन काटे; SSP के साथ डीडीए टीम का सर्वे

Mon, 01 Dec 2025 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ डीडीए की टीम ने सिरौलीकलां में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर एक धार्मिक स्थल को सील कर दिया गया और चार निर्माणाधीन भवनों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
सिरौलीकलां में कार्रवाई के दौरान मौजूद एसएसपी मणिकांत मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने सिरौलीकलां में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर एक धार्मिक स्थल को सील कर दिया गया और चार निर्माणाधीन भवनों के बिजली कनेक्शन काटे गए।

रविवार सुबह डीडीए उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय ने एसएसपी के साथ क्षेत्र का सर्वे किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि इदिंरानगर कॉलोनी में करीब 40 निर्माणाधीन भवनों के पास प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे नहीं हैं। कई बिजली कनेक्शन भी अवैध पाए गए हैं। ड्रोन से सर्वे करवाया जा रहा है। सचिव उपाध्याय ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने स्टाम्प पर जमीन खरीदकर भवन तैयार किए हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन भवनों पर मालिकों की सुनवाई करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में जो तालाब है उस पर तारबाड़ किया जाएगा। टीम ने निर्माणाधीन एक धार्मिक स्थल की बिजली काटकर उसे सील कर दिया।

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी दिनेश चंद गुरुरानी ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ पुलभटटा थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई जबकि दो घरों के मीटर उखाड़े गए। घरेलू कनेक्शन से स्कूल चलाने पर जुर्माने की संस्तुति की गई है। बरातघर से निर्माणाधीन मकान पर कनेक्शन देने पर भी कार्रवाई की गई है। वहां पर एसडीएम गौरव पांडे के साथ राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें