फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घटना के साक्ष्य छुपाने में हत्यारोपी का मामा गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में किच्छा निवासी डॉक्टर ने कार में की थी रम्पुरा के युवक की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिछले वर्ष सितंबर में हुई रम्पुरावासी युवक की हत्या में शामिल में कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना के मुख्य आरोपी किच्छा निवासी डॉक्टर ने हत्या में शामिल अपनी कार को अपने मामा के पास छिपा दी थी।
विज्ञापन

तीन सितंबर 2022 को किच्छा निवासी डॉक्टर छत्रपाल ने पेरोल में जेल से छूट कर रम्पुरा निवासी धारा कोली की कार में हत्या कर शव को जहानाबाद जिला पीलीभीत में फेंक दिया था। इसके बाद वह फिर से जेल में जा कर दुबक गया था। बाद में पुलिस ने जहांनाबाद से शव को बरामद कर काफी पूछताछ की तो डॉक्टर छत्रपाल का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जेल में जा कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूली। उसने बताया कि धारा कोली ने नशा बेचने के आरोप में पुलिस से उसकी मुखबिरी की थी और वह जेल चला गया था। इसी वजह से उसने पेरोल में जेल से बाहर आ कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने हत्या में शामिल उसके साथी खेड़ा निवासी नईम अहमद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि उस दौरान घटना में शामिल कार पुलिस के लिए पहेली बन गई थी। हत्यारोपी ने भी कार के बारे में पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया। मंगलवार को एसआई कमाल हसन और अशोक कांडपाल ने हत्यारोपी के मामा गांव सिंगौती, बहेड़ी जिला बरेली(यूपी) निवासी नुक्ता प्रसाद के घर में जा कर दबिश तो उसके पड़ोस के एक घर में कार मिली। पूछताछ में उसने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उसने कार को अपने पड़ोसी के घर में छिपा दी थी। पुलिस ने कार बरामद कर साक्ष्य छिपाने के आरोप में मामा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें