फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में उक्रांद के अधिक से अधिक प्रत्याशी उतारें : वशिष्ठ

Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय विशेषाधिकार समिति सदस्य रविंद्र वशिष्ठ, केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह और आनंद सिंह असगोला ने रविवार को खटीमा क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी को पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को उतारने के लिए कहा। रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उत्तराखंडियत को भूलकर राज्य के जल, जमीन और युवाओं का खुलकर दोहन कर रही हैं। उन्होंने प्रदीप गहतोड़ी को यूकेडी सदस्यता दिलाई और क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने के लिए कहा। वहां जीवन सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, विनोद राजपूत, कैलाश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें