फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूकेडी ने कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 27 Feb 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में पहाड़वासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। शांतिपुरी नंबर-दो बाजार में यूकेडी ने अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने मंत्री को तत्काल पद से हटाने और उनका बचाव करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की। जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे ने कहा कि विधानसभा में पहाड़ियों को सरेआम गाली देकर जनभावनाओं को आहत किया है, जिसे पहाड़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहां जमुना जोशी, नरेश जोशी, जीवन सिंह नेगी, हरीश सिंह कोरंगा, महावीर सिंह, एमसी पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें