रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में जलीय पक्षियों के शिकार की सूचना पर बौर जलाशय में एक नाव का पीछा किया गया । नाव में तीन लोग सवार थे , जिसमें एक व्यक्ति को वन कर्मियों द्वारा पहचान लिया गया । जब उनको रूकने का इशारा किया गया तो ये लोग नाव लेकर गाँव की ओर भागने लगे । वन कर्मियों द्वारा पीछा किये जाने पर ये लोग नाव झाड़ी में छुपाकर गाँव की ओर भाग गये । पास में जाकर नाव की तलाशी ली गई तो नाव में 22 लीय पक्षी मिले , जिनमें तीन जीवित थे । जीवित जलीय पक्षियों को जनता के गवाहों के समक्ष बौर जलाशय में छोड़ दिया गया है । मृत जलीय पक्षियों का शव परीक्षण कराया जा रहा है । पहचाने गये अभियुक्त सुरजीत सिंह उर्फ फुली पुत्र रूप किशोर निवासी ग्राम कठपुलिया , गुलरभोज थाना गदरपुर के विरूद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम , 1972 की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । टीम में अजय सिंह , वन बीट अधिकारी , राजेन्द्र सिंह , खड़क सिंह वन प्रहरी । बरामद सामग्री 1. नाव 1 अदद 2. जलीय पक्षी मृत - 19 नग 3. जलीय पक्षी जीवित- 3 नग पकड़ने वाली टीम - अजय सिंह ( वन बीट अधिकारी ), राजेन्द्र सिंह ( वन प्रहरी ), खड़क सिंह ( वन प्रहरी ) आदि मौजूद थे।