फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन में एक लाख 24 हजार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। वर्तमान में चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत थाना पंतनगर क्षेत्र अंतर्गत टाटा तिराहा हल्द्वानी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान वाहन से एक लाख 24 हजार रुपये बरामद किये। बुधवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रही वाहन कार रजिस्ट्रेशन नंबर HR 26 0910 को चेक किया तो वाहन की पिछली सीट में एक प्लास्टिक की पन्नी में 500 के कुल 248 नोट मूल्य 1,24000 रुपए बरामद हुए । पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम नवीन पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पालम विहार, हरियाणा व मूल निवासी ओखल कांडा थाना मुक्तेश्वर नैनीताल बताया। वह कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाया। धनराशि के चुनाव में दुरपयोग होने की आशंका पर उसे कब्जे में ले लिया। बता दें कि वर्तमान में चल रहे आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत 50,000 से अधिक की धनराशि बिना वैध कागजात के वह कारण के पास में रखना आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें