काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र में काफी समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। लगभग एक महीना पहले स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की थी लेकिन अभी तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।
लगभग डेढ़ महीना पहले कुंडेश्वरी क्षेत्र में आईआईएम इंस्टिट्यूट के पास दीवार पर एक तेंदुआ बैठा हुआ देखा गया था। एक बार इसी क्षेत्र से वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए के तीन बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं। आए दिन क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से स्थानीय लोग परेशान हैं। वन विभाग की टीम भी एक बार मौके पर जाकर निरीक्षण कर चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि तेंदुआ कुंडेश्वरी क्षेत्र में ही रहता है। कहा जा रहा है कि शायद आसपास के जंगलों से तेंदुआ शिकार की तलाश में इस क्षेत्र में आ जाता है। इस दौरान तेंदुए को देखने से ग्रामीणों में भय का वातावरण लगातार बना हुआ है।