फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना किया तो प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर गटका जहर, मौत

विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। शादी से मना करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जहर गटक लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्गापुर नम्बर एक बकसोर दिनेशपुर निवासी सुश्रीता (18) पुत्र स्व. सामल बाला का बीते छह साल से दिनेशपुर के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी की बात हो गई थी। बताया कि बीते शुक्रवार की देर शाम सुश्रीता शादी की बात को लेकर प्रेमी के घर गई थी। प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। इससे आहत युवती ने प्रेमी के घर पर ही जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह का आरोप के की प्रेमी ने ही जहर देकर युवती की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें