फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक में पुलिस का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे का विरोध काले गुब्बारों से करने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल पर हुए लाठीचार्ज का विरोध हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे का नंदलाल लोकतांत्रिक ढंग से विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने नाकामी छिपाने के लिए नंदलाल पर पुलिस से लाठीचार्ज करवाया था। जिसमे नंदलाल का हाथ फैक्चर होने के साथ ही चोटें आई है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों पर लाठी बरसाने का अधिकार पुलिस को किसने दिया है। उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहां पर प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, दलीप अधिकारी , सौरभ चिलाना, विजय यादव, निशांत शाही प्रांजल गाबा, बाबू खान, सन्नी गाबा, श्याम कोली, सोमपाल ढिल्लो, आशीष यादव ,सरवन गुप्ता सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें