रुद्रपुर में पत्रकारों से बातचीत करते सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने शुक्रवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिले के 204 किसानों को दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत शून्य प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख का ऋण उपलब्ध कराएंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग को कुमाऊं मंडल में मिला 20 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब किसानों के धान की खरीद सिर्फ खाद्य विभाग के कांटों में होगी। इससे पूर्व उन्होंने पीडब्लूडी कार्यालय में धान खरीद से सम्बंधित किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ ही जिला सहकारी बैंक में अधिकारियों की बैठक ली।वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा थे।