फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध इकाई के सुपर वाइजर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक डेरी में तैनात सुपर वाइजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। सारथीपुरम तीनपानी डेम निवासी कृष्ण कुमार शर्मा (50) पुत्र भगवान दास सिडकुल की न्यू आलम डेरी सेक्टर 11 में सुपर वाइजर थे। बीते सोमवार को वह घर से ड्यूटी के लिए गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनके सीने में दर्द होने लगा। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें