फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से फरार एक और कैदी पुलिस गिरफ्त में दस दिन में पुलिस व एसओजी को हासिल हुई दूसरी सफलता

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में फरार कैदी आनंद कुमार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंतनगर। कोविड अस्पताल से फरार सजायाफ्ता कैदी को पुलिस ने दस दिन बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या में सजायाफ्ता यह कैदी सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। केंद्रीय कारागार सितारगंज से सजायाफ्ता कोरोना संक्रमित तीन सजायाफ्ता कैदी इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के आईसोलेशन वार्ड में लाए गए थे। 26 सितंबर की रात यह तीनों कैदी आईसोलेशन वार्ड की खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे। जिनके खिलाफ पंतनगर थाने मे आईपीसी की धारा 224, 188, 270, 271, 427 एवं 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम व धारा-3 महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपियो की गिरफ्तारी़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। पंतनगर थाने और एसओजी की टीम उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के टोल प्लाजाओं व अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार कैदी ग्राम मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी आनंद कुमार सहित एक अन्य की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आनंद को ग्राम सिहोरी थाना बहजोई जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है। पंतनगर थाने के एसओ एमएम जोशी ने बताया कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है। वह थाना डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में धारा 302, 323 मे आजीवन कारावास का सजायाफ्ता कैदी है। बताया जा रहा है कि वह अपनी माँ के क़त्ल में भी आरोपी है, जिसका मुकदमा थाना कटघर में पंजीकृत है। अभियुक्त के अस्पताल से भाग जाने के कारण उसके आवास मछरिया कटघर जिला मुरादाबाद सहित ससुराल डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ में रिश्तेदार बहुत डरे हुए थे। अस्पताल से भागे तीन सजायाफ्ता कैदियों में से एक को पूर्व में ही पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। बाकी एक कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आनन्द कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की ओर से ढाई हजार रूपये ईनाम की भी घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें