फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार से की बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार से बेरोजगारों को रोजगार की मांग की। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार 2017 के विधानसभा चुनाव में पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी नारा लेकर सत्ता में आई थी, लेकिन ना तो वह पहाड़ का पानी रोक पाए और ना ही वह पहाड़ की जवानी रोक पाए। प्रदेश के युवा रोजगार के लिए आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा की राज्य सरकार है। प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में स्थापित सिडकुलके कंपनियां बंदी की कगार में है। वहां पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, नंदलाल, सौरभ चिलाना, राजीव कामरा, शेखर गांगुली,प्रकाश शर्मा, भूपेंद्र कुमार, रवि कठेरिया, कमलेश गुप्ता, संजीव रस्तोगी, गब्बर कोली, त्रिनाद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें