रुद्रपुर। सिडकुल की एक कम्पनी में कार्यरत केमिकल इंजीनियर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मूलरुप से इलाहाबाद कैंट निवासी भुवनेश्वर कुमार ठाकुर (29) पुत्र नंद ठाकुर सिडकुल की पीएलआईटी कम्पनी में केमिकल इंजीनियर था। वह रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में स्थित कमलेश कुमार शर्मा के कमरे में किराए पर रहता था। आदर्श कालोनी चौकी पुलिस इंचार्ज जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात भुवनेश्वर ने अपने परिजनों का कॉल नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने मकान मालिक से जानकारी ली। मकान मालिक कमरे पर गया तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के कमरे से शराब की दो बोतलें मिली हैं।