रुद्रपुर। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।
शांतिविहार कालोनी निवासी चंद्रा देवी (71) लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सोमवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि महिला का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।