फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में ज्वैलर्स को उठाया

विज्ञापन
इसी दुकान स्वामी को ले गई पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। करनाल हरियाणा से चोरी हुए सोने को खरीदने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने एक ज्वैलर्स को पूछताछ के लिए उठा लिया है। बाजार चौकी में उक्त ज्वैलर्स से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ज्वैलर्स को अपने साथ लेकर जा सकती है। रविवार को हरियाणा पुलिस की पांच सदस्यीय टीम सोना चुराने वाली महिला को लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची। जहां पर स्थानीय पुलिस की मदद से बाजार स्थित अम्बिका ज्वैलर्स पर पहुंची। महिला ने इस दुकान में चोरी का सोना बेचने की बात कही। बाजार चौकी पुलिस इंचार्ज अनिल जोशी ने बताया कि ज्वैलर्स को उठाकर चौकी में पूछताछ चल रही है। महिला से सांठगांठ मिलने पर पुलिस उसे ले जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें