फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमान के साथ गए उम्र कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में कमान के साथ काम करने निकले कैदी की सीने में दर्द होने से मौत हो गई। इससे कमान के कैदियों व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने मृतक कैदी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।   जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि हर रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सेंट्रल जेल से कमान सब्जी के खेत में घास काटने निकली। जैसे ही कमान खेत पहुंची तो कैदी सुतौली गोलानी थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा निवासी मदन राम (33) पुत्र जस राम भी काम के लिए तैयार हो गया। उसने घास काटने के लिए काम शुरू ही किया कि सीने में जोरदार दर्द होने लगा। इस पर कमान के इंचार्ज ने तुरंत ही जेल अधीक्षक को बताया और मदन को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। जब तक उसे हल्द्वानी ले जाया जाता कि उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने कैदी की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है। कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। इधर, कस्बा इंचार्ज संजीत यादव ने बताया कि मृतक कैदी का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जाएगा। -------------- 2015 से काट रहा था आजीवन कारावास की सजा सितारगंज। सोमेश्वर के कैदी मदन राम को 13 नवंबर 2014 को अल्मोड़ा न्यायालय से हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जिसके बाद से वह जेल बन्द था। मई 2015 को मदन राम को यहां संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में लाया गया था। -------------- कोरोना जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव सितारगंज। चिक्तिसाधिक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि कैदी मदन राम की मौत के बाद कोरोना जांच के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें मृतक कैदी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें