फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने की छत काटकर चुराई 22 मुकदमों की शराब                                                      आबकारी निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट                 

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने बुधवार शाम  पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एसडीएम आवास के पास स्थित आबकारी विभाग के मालखाने में विभिन्न मुकदमों से संबंधित शराब रखी हुई थी, जिनमें अंग्रेजी और देशी ब्रांडों की बोतले, अध्धे, पव्वे की पेटियां थी। आबकारी निरीक्षक बिष्ट का कहना है कि 14 मार्च 2020 को उनके द्वारा मालखाने का निरीक्षण किया गया तो उस समय सभी मुकदमों का माल सुरक्षित था। इनमें वर्ष 2012 से लेकर 2019 तक के मुकदमों का माल था। इनमें से 6 मुकदमें वर्ष 2018 और 9 मुकदमें वर्ष 2019 के है। इसके बाद 2 सितंबर को उनके द्वारा मालखाने का निरीक्षण किया गया तो पता लगा कि लॉक डाउन के दौरान कुछ लोग मालखाने की छत काटकर वहां रखी 22 मुकदमों से संबंधित शराब चोरी कर ले गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 80500  रूपए बताई गई है। उनका कहना है कि शराब चोरी होने से न्यायालयों में चल रहे मुकदमों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आईटीआई थाना प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया कि इस मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी। 5 महीने से चोरी हो रही थी मालखाने से शराब काशीपुर। एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित आबकारी विभाग के मालखाने से शराब चोरी होने का सिलसिला पिछले 5 महीनों से लगातार जारी था। इस संबंध में सूचना दिए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। वर्ष 2012 से आबकारी निरीक्षक का कार्यालय उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं आवास के सामने शुरू किया गया था। इस कार्यालय में विभागीय अधिकारियों द्वारा मुकदमों में पकड़ी गई अंग्रेजी और देसी शराब रखी गई थी। भवन जर्जर होने के कारण वर्ष 2017 में आबकारी निरीक्षक का कार्यालय सिंचाई विभाग के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। लेकिन माल खाना पुराने भवन में ही रहा। दर्जनों मुकदमों का माल रखे होने के बावजूद विभागीय स्तर पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। मालखाने के सामने विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता संजीव आकाश ने बताया कि मई माह में विद्युत तार टूट जाने के कारण चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने तार जोड़ने के लिए एक व्यक्ति को  मालखाने की छत पर चढ़ाया था। उस समय छत करीब 3 फुट कटी हुई पाई गई थी। उनके द्वारा इस मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया। 2 माह पूर्व आईटीआई थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था। उसे माल खाने से शराब चोरी कर बेचने की बात कबूली थी। लेकिन पुलिस ने उसका साइकिल चोरी करने का आरोप में चालान कर दिया। शराब चोरी का मामला जानकारी में आने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने माल खाने की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किए। देखते ही देखते यहां से 22 मुकदमों का माल चोरी हो गया। माल खाने से शराब चोरी के संबंध में आबकारी निरीक्षक का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।U
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें