फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर तीन सप्ताह बाद निगम कार्यालय लौटे रुद्रपुर मेयर

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम में मेयर स्वागत करते कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के बाद क्वारंटीन हुए मेयर रामपाल सिंह सोमवार को पूरी तरह स्वस्थ होकर नगर निगम लौटे। उनका निगम में पहुंचने पर नगर निगम कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुए पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। बता दें बता दें तीन सप्ताह पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें किच्छा रोड स्थित उदय रेजिडेंसी में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया था। 15 दिनों तक होटल में आइसोलेट रहने के बाद मेयर रामपाल वापस घर लौटे । बाद में एक सप्ताह तक घर पर ही क्वारंटीन रहे। नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर उनका नगर निगम कर्मचारियों और देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेयर रामपाल ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है आगे भी वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते रहेंगे। मेयर ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बरकरार है। वहां पर सुनील कुमार, सुनीत तोहतगी, महामंत्री मनेाज, संरक्षक मुकेश राजोरिया, राजीव खैरालिया, राजपाल, सोनू मुल्तानी, राजू पहलवान, रिंकू, उमेश, सुनील, सन्नी, मुकेश, अनिल, गोविंदा, राहुल, विक्की मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें