रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज में गोष्ठी में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में सोमवार को नई शिक्षा नीति पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए सहायक बताया। प्रधानाचार्य केके शर्मा ने कहा कि कक्षा पांच तक बच्चों के लिए हिंदी मीडियम की पढ़ाई का निर्णय एकदम सही है। इससे बच्चे अपनी मातृ भाषा को लेकर जागरुक होंगे। गोष्ठी में शिक्षकों ने उनका तबादला गृह जनपद अथवा घर के आसपास ही करने को कहा। ताकि वह बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ा सकें। बैठक में शिक्षक भरत सिंह, कमला पांडेय, जगदीश शर्मा आदि थे।